आधा सच , आधा झूठ ,
आधा इकरार , आधा करार ,
यही तो सच है ,मेरे तेरे ,
सबकी रंग बदलती दुनिया की।
आधा प्यार , आधा धोखा ,
आधा वफ़ा , आधा जफ़ा ,
आधा दूध , आधा पानी ,
आधा शराब , खाली बोतल ,
पूरा सच ,
नाचती दुनिया, पीछे इनके।
सत्य वचन , कही न सुना ,
झूठा वचन , हर से सुना।
निंदित वचन , स्तुति वंदन ,
वर्तमान युग , हिंसा का तांडव ,
मिथ्या माया ,सर्वस्व छाया।
विश्व में आतंक , वैमनस्य सर्वत्र ,
वैचारिक मतवेद ,थम गया वैश्विक चाल ,
राजनीती की चाल , आम आदमी बेहाल।
कटुता , कुटिलता , काम की अग्न ,
दफ़न हो रही इंसानियत।
इन्तेजार बस एक इंकलाब , सैलाब , और एक महात्मा का।
पिकाचु
No comments:
Post a Comment